Chana Teji Mandi Report 2024: बीते सप्ताह चना बाजार में ग्राहकी और कीमत में सुधार देखने को मिला। चना भाव भविष्य 2024। चने का भविष्य क्या है। जानें चना तेजी मंदी रिपोर्ट
चना तेजी मंदी रिपोर्ट
नाफेड द्वारा टेंडर पास करने की गति सुस्त पड़ने और OTR चना स्टॉक कम और सिमित बिक्री से चना बाजार को अच्छा सपोर्ट मिला है। इस बीच कई राज्यों में कमजोर बुवाई के बाद रोग से नुकसान की खबर से भी मजबूती को बल मिला है।
कर्नाटक में कमजोर बुवाई के बाद फसल में बड़ा नुकसान हुआ है। तमिलनाडु तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी कमजोर बुवाई और यील्ड में गिरावट की रिपोर्ट मिल रही है।
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान की भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। सभी प्रमुख उत्पादक राज्यों में कमजोर बोआई के बाद यील्ड में गिरावट से उत्पादन में बड़ा पोल निकलने की संभावना बन रही। नाफेड के पास फिलहाल रबी 2023 चना लगभग 15-16 लाख टन स्टॉक मौजूद होने का अनुमान है।
जानकारी के अनुसार नाफेड 10 लाख टन बफर और 5-6 लाख टन राज्य योजना का लिए रखेगा। ऐसे में नाफेड के पास अब टेंडर में बेचने योग्य स्टॉक लगभग लगभग नहीं के बराबर है।
पिछले कुछ टेंडर से देख रहे की नाफेड टेंडर पास नहीं कर रहा जो बेचने योग्य कमजोर स्टॉक की तरफ संकेत कर रहा चना बाजार फिलहाल वर्तमान भाव में जोखिम नहीं दिख रहा।
अगला चना उत्पादन में बड़ी पोल निकलेगी। इसमें कोई शंका नहीं दिख रहा मटर आयात खुला है। लेकिन पड़ता सस्ता नहीं, जबकि ऑस्ट्रेलिया में चना उत्पादन कमजोर है।
चना भाव भविष्य 2024। चने का भविष्य क्या है।
उपरोक्त सभी बातों को ध्यान देने पर चना का फंडामेंटल अब मजबूत जान पड़ता है। चना में वर्तमान भाव में निसंकोच काम किया जा सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें।
इसे भी पढ़ें: Gehu Me Pilapan: गेहूं की फसल में अधिक फुटाव और पीलापन हटाने के लिए जानें शानदार उपाय
इसे भी पढ़ें 👉आलू की फसल में झुलसा रोग और पाला से बचाव कैसे करें, जानें पूरी जानकारी
इसे भी पढ़ें 👉Gold Rate Today : सोना चांदी के भाव में तेजी बरकरार, जानें सोना चांदी का रेट
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
नोट 👉 आज आपने जाना चना भाव भविष्य 2024 (चना तेजी मंदी रिपोर्ट 2024) किसी भी फसल का व्यापार करने से पहले एक बार अपने विवेक से व्यापार करें क्योंकि आने वाली समय में फसल और मौसम कैसा रहेगा उन पर भी तेजी मंदी काफी हद तक निर्भर करती है।