Sarso Teji Mandi Report 2024: बीते सप्ताह चना बाजार में ग्राहकी और कीमत में सुधार देखने को मिला। सरसों भाव भविष्य 2024। सरसों का भाव बढ़ेगा या घटेगा। जानें सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट
सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट
कृषि विभाग के अनुसार 22 दिसंबर तक देश में 102.38 लाख हैंक्टेयर में सरसों की बुवाई की जा चुकी है। राजस्थान में सरसो की बुवाई गत वर्ष से 4.15% पीछे वहीं गुजरात में 12.61% पीछे है।
उत्तर प्रदेश में सरसो की बम्पर बुवाई हुई है इस बार पिछले वर्ष की तुलना में बुवाई 32% अधिक राजस्थान और गुजरात की कमजोर बुवाई की भरपाई उत्तर प्रदेश से हो जा रही है। मौसम अब तक फसल के लिए अनुकूल है और फसल की स्थिति भी अच्छी दिख रही है।
जनवरी महीने में मौसम ने साथ दिया तो इस वर्ष सरसो का उत्पादन पिछले वर्ष से अधिक रहने की सम्भावना दिख रही है। नाफेड के पास अब भी 9.50 लाख टन से अधिक स्टॉक उपलब्ध है। इसलिए नयी फसल से पहले स्टॉक की कोई समस्या नहीं होगी।
सरसो तेल सरसो खल की कमजोर डिमांड के साथ अंतराष्ट्रीय बाजार का सेंटीमेंट ख़राब होने से सरसो में भी गिरावट दर्ज की गयी। कमजोर डिमांड के चलते नवंबर महीने में सरसो खल का निर्यात 45% गिरकर 93124 टन रह गया। पिछले वर्ष दिसंबर मध्य से फरवरी तक सरसो के भाव में 1100 की गिरावट आयी थी। वहीं अप्रैल अंत तक यह गिरावट बढ़कर 1500 हो गयी थी।
इसी प्रकार इस वर्ष भी अधिक कैरी फॉरवर्ड, ऊँचे उत्पादन अनुमान को देखते हुए सरसो के भाव नयी फसल की आवक बढ़ने पर 5050 से 5100 तक गिर सकते हैं।
सरसों भाव भविष्य 2024। सरसों का भाव बढ़ेगा या घटेगा
सरसो में तेजी की उम्मीद सोया और अन्य तेलों की तेजी पर निर्भर। नयी फसल से पहले सरसो तेल का अंतर सोया तेल के साथ घटने पर ही सरसो में कोई भी तेजी की उम्मीद करें।
सरसो बिना रिफाइन हुए इतनी बड़ी फसल को खपाना सिर्फ कागज पर मुमकिन है। और दूसरी उम्मीद सरकार से है की वह आयातित तेलों पर इम्पोर्ट ड्यूटी को मार्च के बाद बढ़ा दे।
ऐसा न करने पर किसान को के साथ साथ सरसो प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को भी अगले साल नुकसान झेलना पड़ सकता है। फ़िलहाल जयपुर सरसो 5525 के सपोर्ट के करीब है और विदेशी बाजार बंद हैं, इसलिए थोड़ी स्थिरता दिख सकती है।
लेकिन फसल की कटाई जैसे जैसे नजदीक आएगी इसमें गिरावट बढ़ सकती है और सरसो के भाव 5525 के निचे फिसलने की प्रबल सम्भावना नजर आ रही है। व्यापार अपने विवेक से करें।
इसे भी पढ़ें: Gehu Me Pilapan: गेहूं की फसल में अधिक फुटाव और पीलापन हटाने के लिए जानें शानदार उपाय
इसे भी पढ़ें 👉आलू की फसल में झुलसा रोग और पाला से बचाव कैसे करें, जानें पूरी जानकारी
इसे भी पढ़ें 👉Gold Rate Today : सोना चांदी के भाव में तेजी बरकरार, जानें सोना चांदी का रेट
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
नोट 👉 आज आपने जाना सरसों भाव भविष्य 2024 (सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट 2024) किसी भी फसल का व्यापार करने से पहले एक बार अपने विवेक से व्यापार करें क्योंकि आने वाली समय में फसल और मौसम कैसा रहेगा उन पर भी तेजी मंदी काफी हद तक निर्भर करती है।