नमस्कार साथियों आप सभी का हमारे वेबसाइट सुपर मंडी में आपका हार्दिक स्वागत है साथियों गवार के अंदर पिछले 2 दिनों से तेजी देखने को मिली है। आज हम आपको बताएंगे। 2023 में ग्वार का भाव कब बढ़ेगा?।ग्वार में तेजी आने का क्या कारण है?। ग्वार भाव भविष्य 2023। ग्वार तेजी मंदी रिपोर्ट
ग्वार भाव भविष्य 2023। ग्वार तेजी मंदी रिपोर्ट
किसान भाइयों पिछले सीजन यानी ग्वार की बुवाई के समय शुरुआती दौर में अच्छी थी। लेकिन जैसे फसल को पकते समय मौसम में बारिश ना होने के चलते उत्पादन कम हुआ। जिसके चलते अभी मंडियों में स्टॉक बहुत कम रह गया है। वही अभी नई फसल भी आने में करीब 4 से 5 महीने का समय बाकी है।
एक ताजा सर्वे के अनुसार ग्वार का उत्पादन पिछले वर्ष कम रहा। जिससे धीरे-धीरे माल कट गया। गत वर्ष ग्वार का उत्पादन 70 लाख टन से घटकर 50 लाख मैट्रिक टन रह गया जिस वजह से गम मिले खाली होने से 80 फ़ीसदी माल कब चुका है।
ग्वार में तेजी आने का क्या कारण है?
उधर डिब्बे में गम एवं ग्वार के हाजिर की अपेक्षा 70 प्रतिशत व्यापार अधिक हुआ है। यही कारण है कि डिलीवरी के अभाव में लगातार अगस्त -सितंबर के सौदे बढ़ते जा रहे हैं, जिस कारण हनुमानगढ़, जोधपुर, बीकानेर, अहमदाबाद, राजकोट के अलावा हरियाणा के भिवानी, दादरी के साथ-साथ राजस्थान के दौसा, डीडवाना, नागौर, चूरू लाइन में ग्वार का स्टाक बहुत ही कम बचा है।
2023 में ग्वार का भाव कब बढ़ेगा?
इस बार बीज भी काफी ऊंचे बिक रहे हैं, वहीं गम मिलों के निर्यात सौदे अभी पेंडिंग में पड़े हुए हैं। यूएसए, यूएई एवं अफ्रीकन देशों में गम का स्टॉक काफी कम रह जाने से लगातार निर्यातकों की लिवाली बनी हुई है, जबकि गम
मिले हैंड टू माउथ चल रही हैं । यही कारण है कि ग्वार के भाव गत 3 दिनों में 150/175 रुपए बढ़कर राजस्थान एवं गुजरात की मंडियों में 5650/5725 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं।
जोधपुर एवं अहमदाबाद लाइन में गम के भाव भी 12000/ 12100 रुपए के आस-पास चल रहे हैं। नई फसल आने में अभी लंबा समय बाकी होने तथा निर्यातकों के पेंडिंग में होने से गम की खपत आगे और बढ़ने वाली है। फलत: अगले एक महीने के अंतराल ही 500/600 रुपए प्रति क्विंटल की और तेजी लग रही है। हाजिर में ग्वार उत्पादक मंडियों में 7000 रुपए भी बनना कोई बड़ी बात नहीं है। सभी मंडी में ग्वार का ताजा भाव 👉 यहां पर दबाएं
गम का निर्यात लगातार यूरोपीय देशों और अफ्रीकन देशों को हो रहा है। इन सब परिस्थितियों को देखते हुए ग्वार में ₹500 प्रति क्विंटल की तेजी और आ सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें।
इसे भी पढ़ें 👉सरसों का भाव में तेजी, आयातित खाद्य तेल हुआ तेज, देखें सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट
मध्य प्रदेश मंडी व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़ना चाहते हैं तो 👉 यहां पर दबाएं
राजस्थान मंडी व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़े 👉 यहां पर दबाएं
हरियाणा मंडी व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़े 👉 यहां पर देखें
नोट : आज आपने जाना 2023 में ग्वार का भाव कब बढ़ेगा?।ग्वार में तेजी आने का क्या कारण है?। ग्वार भाव भविष्य 2023। ग्वार तेजी मंदी रिपोर्ट । व्यापार अपने विवेक से करे। किसी भी फसल में तेजी या मंदी आने वाली फसल की मांग और परिस्थितियों पर निर्भर करती है। किसी भी लाभ हानि होने पर सुपर मंडी भाव जिम्मेवार नहीं है