ग्वार सीड और ग्वार गम में ऐतिहासिक तेजी देखने को मिली ग्वार गम 14000 के लेवल को क्रॉस करता हुआ दिखाई दिया हालांकि शुक्रवार को यह घटकर ₹13400 पर आ गया है ग्वार सीड और गम को लेकर व्यापारियों और किसानों में काफी उत्सुकता बनी हुई है।
ग्वार की फसल की बुवाई काफी मात्रा में हुई लेकिन फसल के अंतिम दौर में मौसम ने साथ नहीं दिया जिससे फसल का उत्पादन करीब 60 से 65 लाख बोरी होने का अनुमान है। ग्वार की दैनिक आवक लगभग 25000 बोरी के आसपास चल रही है किसान ग्वार की फसल को कम भाव में बेचना नहीं चाहते। अगर हम इस सीजन के शुरू होने से ग्वार सीड में करीब 15 सौ और ग्वार गम में 5000 की तेजी देखने को मिली है हाजिर मंडियों में अंदर भाव 6000 से 6100 के दायरे में चल रहा है।
इसे भी देखें 👉 सरसों का ताजा भाव देखें
निर्यात गम मांग
ग्वार गम निर्यात की पूर्ति के लिए करीब 10 लाख बोरी की आवश्यकता होती है । इस समय गम निर्यात 1 महीने का 27 से 30 लाख टन का हो रहा है जो की आपूर्ति आवक के हिसाब से पूरा नहीं होता।
इसे भी देखें 👉फसल में पाला पड़ने पर मुआवजे के लिए किसानों करें ये काम मिलेगा मुआवजा
ग्वार भाव भविष्य 2023
अगर हम ग्वार के फंडामेंटल को देखें तो यह कहा जा सकता है कि ग्वार का भाव 6100 रु को तोड़कर 7000 का भाव देखें जा सकता है लेकिन किसान भाई यहां से 9 से 10 हजार की कीमतों के सपने देख रहे हैं इस पर अभी कहना मुश्किल है । जानकारों का कहना है कि यहां से हमें ग्वार में बीच-बीच में भाव ऊपर नीचे होता रहेगा लेकिन लंबे समय में हमें ग्वार में मंदा दिखाई नहीं दे रहा है। व्यापार अपने विवेक से करें किसी भी लाभ या हानि आने वाली परिस्थितियों पर भी निर्भर करती हैं।
इसे भी देखें इस 👉 गेहूं की कीमतों में बंपर तेजी, क्या है सरकार का रुख, देखें पूरी रिपोर्ट
ग्वार का भाव
सिवानी मंडी 6000/6020 रु
गोलूवाला मंडी 5400/5855 रु
नोहर मंडी 5800/5930 रु
रावतसर मंडी 5858 रु
भट्टू मंडी 5625 रु
रायसिंहनगर मंडी 5700/6006 रु
श्री विजयनगर मंडी 6074 रु
संगरिया मंडी 5495/6060 रु
सिरसा मंडी 5925 रु
ऐलनाबाद मंडी 5300/5850 रु
नागौर मंडी 5730/5850 रु
नोखा मंडी 5800/5980 रु
सादुल शहर मंडी 6000 रु
सादुलपुर चूरू मंडी 5970 रु
हनुमान गढ़ टाउन 5850 रु
आदमपुर मंडी 5752 रु
श्री गंगानगर मंडी 5998 रु
मेड़ता मंडी 5915 रु
रावला मंडी 5925 रु
सूरतगढ़ मंडी 5928 रु
पीलीबंगा मंडी 5940 रु
इसे भी देखें 👉सरसों में सर्दी से बड़ा नुकसान, नई फसल देरी से सरसों में आएगा सुधार , सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट
FAQ
आज का ताजा ग्वार का भाव क्या है?
किसान साथियों हाजिर मंडियों में ग्वार का भाव 5700 से 6100 लेवल पर बोला जा रहा हैं।
राजस्थान में ग्वार क्या रेट है?
नागौर मंडी 5730/5850 रु,नोखा मंडी 5800/5980 रु,सादुल शहर मंडी 6000 रु,सादुलपुर चूरू मंडी 5970 रु,हनुमान गढ़ टाउन 5850 रु,श्री गंगानगर मंडी 5998 रु,मेड़ता मंडी 5915 रु,रावला मंडी 5925 रु,सूरतगढ़ मंडी 5928 रु,पीलीबंगा मंडी 5940 रु प्रति क्विंटल तक बिका है
2023 में ग्वार के क्या भाव रहेंगे?
ग्वार में फिलहाल उत्पादन और मांग को देखते हुए हमें अधिकतम 7000 के लेवल देखने को मिल सकता है।