साथियों काफी पिछले दिनों से ग्वार और ग्वार सीड का बाजार है वह गिरावट की ओर कारोबार कर रहा है ग्वार सीड के अंदर हाजिर मंडियों के भाव की बात करें तो 5500/5600 के आसपास बोले जा रहे हैं। जबकि ग्वार गम 12000 के आसपास चल रहा है। आज ncdex वायदा ग्वार गम 12183 और ग्वार सीड 5755 पर बंद हुआ है।
ग्वार का भाव
मंडियों में ग्वार का भाव देवली मंडी ग्वार भाव 4500 से 5000 रु,श्री गंगानगर मंडी ग्वार 5163/5515 रु,सिरसा मंडी ग्वार भाव 5500 रु,श्री माधोपुर मंडी ग्वार भाव 5350 रु,सादुल शहर मंडी ग्वार भाव 5255 रु, गंजसिंहपुर मंडी ग्वार भाव 5498 रु,अनूपगढ मंडी ग्वार भाव 5560 रु,रावतसर मंडी ग्वार भाव 5500 रु,आदमपुर मंडी ग्वार भाव 5471 रु,भट्टू मंडी ग्वार भाव 5251 रु,संगरिया मंडी ग्वार भाव 5325 रु, गोलूवाला मंडी ग्वार भाव 5425 रु,ऐलनाबाद मंडी ग्वार भाव 4900/5471 रु,रायसिंह नगर मंडी ग्वार भाव 5446 रु,नोहर मंडी ग्वार भाव 5535 रु,रावला मंडी ग्वार भाव 5450 रु,सिवानी मंडी ग्वार भाव 5710 रु,राजगढ़ मंडी ग्वार भाव 5680 रु,पदमपुर मंडी ग्वार भाव 5485 रु प्रति क्विंटल तक रहा।
इस दौरान सट्टेबाजी ने ग्वार और ग्वार सीड के किसान व्यापारियों को काफी हैरानी जनक प्रदर्शन दिखाया है। लेकिन जानकारों का कहना है कि नई फसल की आवक काफी कम है और यह औसतन 12-13 हजार बोरी रह गई है, लेकिन मांग बराबर बनी हुई है और आपूर्ति के लिए गोदाम से ही ज्यादा सौदे हो रहे हैं।
मंगलवार को सट्टा बाजार ने भी सीड और गम में भी अच्छी तेजी दिखाई दी, जिसका हाजिर में असर एक-दो दिन में दिखाई दे सकता है। जानकारों का मानना है कि दिसंबर जनवरी और फरवरी का गम निर्यात कमजोर नहीं हुआ है।
ग्वार का भाव कब बढ़ेगा?
बल्कि कुछ सुधरा हुआ दिखाई दिया है। आगे भी निर्यात मांग में धीरे-धीरे कुछ सुधार होने की संभावना है तथा आपूर्ति के लिए उपलब्धता कम होने वाली है। इसलिए ग्वार सीड और गम के व्यापार में मंदा मानकर कारोबार नहीं करना चाहिए, अपितू यहां से लगभग एक माह का इंतजार करते हुए सब्र करना चाहिए। मार्च के अंत अथा अप्रैल के प्रथम सप्ताह में बाजार तेजी की तरफ दौड़ता हुआ दिखाई दे सकता है।
जानकार यह भी मानते कि एक महीने बाद बनने वाली तेजी सीड में अधिकतम 500 रुपए और गम में 1000 से 1500 रुपए हो सकती है। फिलहाल इससे बड़ी तेजी के लिए नए समीकरणों का इंतजार करना चाहिए। व्यापार अपने विवेक से करें, किसी भी फसल में तेजी या मंदी आने वाली समय की प्रस्थिति पर भी निर्भर करती है।
इसे भी देखें 👉सरसों की कीमतों में आई तेजी, क्या सरसों की गिरती कीमत को रोकने के लिए सरकार उठाएगी कदम, देखें पूरी रिपोर्ट
इसे भी देखें 👉रूई की मांग कमजोर होने से, नरमा कपास भाव में गिरावट, नरमा कपास का भाव कब बढ़ेगा, देखें तेजी मंदी रिपोर्ट