पिछले 3/4 दिनों में हो रही बारिश से सरसों की कीमतों में लगातार 3 दिन की तेजी पर शनिवार को बढ़े भाव पर तेल मिलों की मांग कमजोर होने से भाव घट गए।
सरसों की कीमतों में गिरावट (mustard price)
Mustard Price Update: जयपुर में सरसों कंडीशन के भाव 25 रुपये कमजोर होकर भाव 5,700 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। आज जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें क्रमशः 1098 रुपये और 1088 रुपये प्रति 10 किलो शनिवार को 15-15 रुपये घट गई। इस दौरान सरसों खल भाव 25 रुपये घटकर भाव 2475 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गए।
इस दौरान सभी मंडियों में सरसों की दैनिक आवक घटकर 11.25 लाख बोरियों की रह गई। सरसों उत्पादक राज्यों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई एरिया में पिछले 24 घंटों के दौरान बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से सरसों (crop) की फसल को नुकसान हुआ है।
व्यापारियों के मुताबिक सरसों तेल में बढ़े भाव में मांग नहीं सुधरने से सरसों के दाम कमजोर हुए हैं। अगर सरसों उत्पादक राज्यों में आगे भी मौसम का दौर ऐसा ही रहा तो सरसों के दाम में ज्यादा मंदी के आसार नहीं है।
विदेशी बाजार हलचल
जानकारों के मुताबिक अर्जेंटीना में सोयाबीन की फसल पर प्रतिकूल मौसम की मार पड़ रही है, और साथ ही मलेशिया में भी प्रतिकूल मौसम का असर पाम के उत्पादन अनुमान पर रहेगा। इंडोनेशिया घरेलू बाजार में कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पाम की स्थानीय खपत बढ़ायेगा। ऐसे में विश्व बाजार में आगे खाद्य तेलों की कीमतों में सुधार आने के आसार हैं। इसका असर घरेलू बाजार में सरसों एवं तेल की कीमतों पर भी रहेगा।
आवक हुई कमजोर
आज देशभर की सभी मंडियों में सरसों की दैनिक आवक शनिवार को घटकर 11.25 लाख बोरियों की ही हुई, जबकि इसके पिछले दिन यानी शुक्रवार को सरसों की कुल आवक 12.50 लाख बोरियों की हुई थी। सरसों की कुल आवकों में से आज प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान मंडियों में सरसों की आवक 5.50 लाख बोरी, मध्य प्रदेश की मंडियों में 1.40 लाख बोरी, उत्तर प्रदेश की मंडियों में सरसों की आवक 1.35 लाख बोरी, पंजाब एवं हरियाणा की मंडियों में सरसों की आवक 50 हजार बोरी, गुजरात की मंडियों में 80 हजार बोरी, और अन्य राज्यों की मंडियों में सरसों की आवक 1.70 लाख बोरियों की आवक हुई है।
Whatsapp ग्रुप में जुड़े 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी देखें 👉 सरसों ग्वार नरमा कपास मुंग मोठ जौ तिल गेहूं आदि सभी मंडियों का भाव,today mandi bhav
इसे भी देखें 👉Pm Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 13 वीं किस्त से वंचित किसान, अपने घर बैठे करें सही
नोट:-व्यापार अपने विवेक से करें । हमारा काम किसानों तक सही जानकारी पहुंचाना है। किसी भी फसल में तेजी आ मंदी आने वाली परिस्थितियों पर निर्भर करती हैं। किसी भी लाभ या होनी होने पर सुपर मंडी भाव जिम्मेवार नहीं है।