सरसों की कीमतों में बीते सोमवार को जयपुर कंडीशन भाव 5925 से 5950 रुपए प्रति कुंतल पर खुला और शनिवार की शाम को 5950 प्रति कुंतल पर बंद हुआ। बीते सप्ताह के दौरान सरसों जयपुर कंडीशन की कीमत स्थिर रहे।
साप्ताहिक सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट
बीते सप्ताह मिलों की मांग ऊपरी स्तरों में अटकने के चलते सरसों की कीमत में गिरावट देखने को। वहीं इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय खाते तेल बाजार में भी नरमी का असर देखने को मिला। पाम तेल और सोया तेल की कीमतों में कमजोरी के चलते सरसों तेल की कीमतों में दबाव देखने को मिला।
बता दें कि सरसों जयपुर में 6050 के करीब से गिर रहा है। वही जयपुर सरसों कच्ची घानी 1100 की ऊपर नहीं टिक पा रही। वही सरकारी आंकड़ों के अनुसार सरसों बुवाई 24 नवंबर 2023 तक 77.78 लाख हेक्टेयर में हुई है जो कि पिछले साल के लगभग समान है।
अब तक नाफेड के द्वारा सरसों 1.08 लाख टन की बिकवाली की गई है। वही 10 लाख टन के आसपास स्टॉक अभी बचा हुआ है। सरसों का स्टॉक अब नाफेड और सिर्फ बड़े हाथों में है। सरसों भाव घटने पर स्टॉकिस्ट माल रोक लेते हैं।जिससे गिरावट पर लगाम लग जाती है। वहीं नाफेड भी ऊँचे भाव में बिकवाली कर रहा है।
सरसो तेल और खल की तेजी के सपोर्ट के बिना सरसो में एक तरफा तेजी की उम्मीद नहीं। अंतराष्ट्रीय खाद्य तेलों में तेजी से ही सरसो तेल में बढ़त दिखेगी। कुल मिलाकर सरसो और सरसो तेल में बड़ी तेजी मंदी नहीं दिखाई दे रही। जयपुर सरसो 5775/6050 और कच्ची घानी 1050 -1100 के बीच व्यापार करने का अनुमान है। व्यापार अपने विवेक से करें।
इसे भी पढ़ें 👉आज धान का ताजा भाव जानें कितनी तेजी मंदी । Dhan Ka Rate Today
इसे भी पढ़ें 👉 Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में हल्की तेजी, चांदी में क्या रहे ताजा भाव, आइए जाने
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं