विदेशी बाज़ारों में आई कमजोरी के साथ साथ मीलों की मांग ऊपर में अटकने से सरसो के भाव स्थिर हो गया है । जयपुर सरसों कंडीशन का भाव मंगलवार को 5625 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे।
सरसों का भाव हुआ स्थिर, जाने सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट
नाफेड के द्वारा सरसों की खरीदारी बनी रहने और मीलों की मांग निकलने से सरसो में अब तक अच्छी रिकवरी आयी है। नाफेड की खरीदारी बने रहने और अंतराष्ट्रीय बाजार का सेंटीमेंट मजबूत रहने तक सरसो में बड़ी मंदी की गुजाइश कम है।
अब तक नाफेड के द्वारा लगभग 10 लाख टन सरसो की खरीदारी है। जिसका इस्तेमाल बाद में बढ़ती कीमतों को रोकने में के लिए किया जाएगा।
1 जून को कुल मिलाकर 75 लाख टन सरसो शेष बचा है। जिसमे से 9.5 लाख के करीब नाफेड के पास है।
विदेशी बाजारों का सेंटीमेंट मजबूत होने से सरसो में हल फ़िलहाल में बड़ी गिरावट की उम्मीद कम और इसकी कीमतें सिमित दायरे में रहने का अनुमान है। व्यापर अपने विवेक से करें।
सरसों का भाव 👉 यहां पर दबाएं
गेहूं का रेट 👉 यहां पर देखें
सोना चांदी का भाव 👉 यहां पर देखें
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ना चाहते हैं तो 👉 यहां पर दबाएं
नोट :- व्यापार अपने विवेक से करे। किसी भी फसल में तेजी या मंदी आने वाली फसल की मांग और परिस्थितियों पर निर्भर करती है। किसी भी लाभ हानि होने पर सुपर मंडी भाव जिम्मेवार नहीं है।