मंडियों में नई सरसों आवक बढ़ी, 2024 सरसों का भाव कब बढ़ेगा या घटेगा। जानें सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट
सरसों का भाव कब बढ़ेगा या घटेगा (साप्ताहिक सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट)
बीते हफ्ते के आरंभ में सोमवार के जयपुर सरसों तेल 5550 रुपये प्रति क्विंटल पर खुला था। ओर शनिवार की शाम को 5500 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह के दौरान सरसो में मांग न होने से -50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज हुआ।
सरसों का स्टॉक रिपोर्ट
सरसों की आवक जनवरी में 4.25 लाख टन रही। जिसके चलते कुल आवक 106.8 लाख टन पहुंचा। जनवरी महीने में 6.50 लाख टन क्रशिंग हुई और अब तक 95 लाख टन सरसो की क्रशिंग की जा चुकी है। प्रोसेसर्स के हाथ में 2.5 लाख टन और किसान के हाथ में 5.25 लाख टन स्टॉक उपलब्ध है। वहीं नाफेड के पास 9.25 लाख टन मिलकर कुल स्टॉक 17 लाख टन अब भी उपलब्ध है।
सरसों बाजार समीक्षा
विदेशी बाज़ारों की कमजोरी और सरसो तेल में आई नरमी से सरसो के भाव में 75-100 रुपये की गिरावट देखने को मिला। मीलों की मांग सामान्य है जबकि उसके सामने स्टॉक भी पर्याप्त है। नाफेड ने जनवरी महीने में 86520 टन सरसो की बिकवाली की। राजस्थान, एमपी की कई मंडियों में नयी सरसो की आवक शुरू हुई।
पुराने सरसों के अच्छे क्वालिटी के माल की मांग मजबूत है जिससे सरसो की गिरावट पर लगाम लगी। सरसों तेल के भाव इस सप्ताह 2.5 रुपये/किलो गिरकर 1006 पर पहुंचा।
सरसो और सोया तैल में इस सप्ताह एक सामान गिरावट जिसके चलते सोया और सरसो तेल के बीच अंतर 13 रुपये/किलो बरकरार है। खल की कमजोर मांग और नयी फसल की आवक शुरू होने से खल में 60 रुपये/क्विंटल की गिरावट आयी।
सरसों का भाव कब बढ़ेगा या घटेगा: फरवरी महीने में सरसो की आवक का प्रेशर बढ़ने पिछले दो वर्षों से इसमें 600-700 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। इस वर्ष भी उत्पादन बढ़ने और पर्याप्त स्टॉक को ध्यान में रखकर इसमें आगे चलके गिरावट बढ़ने की संभावना। मौजूदा भाव से सरसो में 400-450 का रिस्क वहीं सरसो तेल में 5-6 रुपये किलो का। व्यापार अपने विवेक से करें।
इसे भी पढ़ें 👉केंद्र सरकार के अंतिम बजट पेश के बाद राजस्थान प्रदेश को 300 यूनिट फ्री बिजली, और कई सुविधाएं
इसे भी पढ़ें 👉सरकार देगी जरूरतमंद लोगों को चावल गेहूं और चीनी के साथ यह भी मिलेगा फ्री
इसे भी पढ़ें 👉राजस्थान प्रदेश में 25 जिलों में आज होगी जोरदार बारिश और ओलावृष्टि, जाने मौसम विभाग ने किया अलर्ट घोषित
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
नोट 👉 आज आपने जाना सरसों का भाव कब बढ़ेगा या घटेगा (सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट 2024) किसी भी फसल का व्यापार करने से पहले एक बार अपने विवेक से व्यापार करें क्योंकि आने वाली समय में फसल और मौसम कैसा रहेगा उन पर भी तेजी मंदी काफी हद तक निर्भर करती है