नमस्कार दोस्तों सरसों के भाव में अब आगे तेजी कब तक आएगी, या फिर गिरावट संभव, सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट, जानें पूरी खबर
साप्ताहिक सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट
बीते सप्ताह सरसों कंडीशन की कीमतें जयपुर में सोमवार को 5625 प्रति कुंतल पर खुला था। जो कि शनिवार की शाम को 5600 प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। यानी बीते सप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आई।
सरसों फसल की आवक नजदीक आने के साथ खल और तेल में नरमी से सरसो में गिरावट आयी। वहीं मिल डिलीवरी भाव में औसतन 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। मंडियों में आवक लगातार बनी हुई है। साथ में नाफेड की बिकवाली भी बढ़ गयी है। नाफेड द्वारा लगातार घटे भाव में बिकवाली से सरसो के भाव सप्ताह के शुरुआत में दबाव में दिखे।
मीलों की घटे भाव में मांग और नाफेड की ऊँची बोली के चलते सप्ताह अंत में कुछ रिकवरी भी देखने को मिली है।
सरसों खल की कीमतों में इस सप्ताह गिरावट आयी। जबकि सरसों तेल के भाव लगभग स्थिर थे।
सरसो के ऊँचे उत्पादन को देखते हुए सरसों खल एक्सपोर्ट के सौदे काफी निचे भाव में हो रहे हैं। फॉरवर्ड में खल की लेवाली अभी कमजोर है। और जो बोली आ रही है वो कभी कम है। मिलें भी सरसो की फॉरवर्ड बोली स्पॉट भाव से200 -250 रुपये निचे बोल रही है।
सरसो तेल में स्थिरता और सोया तेल में नरमी के चलते सोया और सरसो तेल का अंतर बढ़कर 12 रुपये/ किलो हुआ। सरकार ने रियाती दरों पर खाद्य तेलों के आयात की अवधि को एक साल के लिए बढ़ा दिया है।
अब आगे सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट
व्यापार जगत को आस थी, की सरकार शायद इम्पोर्ट इयूटी में बढ़ोतरी कर दे। जिससे सीज़न के शुरुआत में क्रशिंग बढ़े । सरसों के भाव फ़िलहाल तो सिमित दायरे में रहेंगे। लेकिन जिस तरह से फॉरवर्ड के सौदे हो रहे हैं। उसको देख टिकाऊ तेजी की उम्मीद नहीं। 15 फरवरी के बाद सरसो की आवक का प्रेशर बढ़ने से सरसो की कीमतें अपने सपोर्ट से निचे फिसलकर 400 -450 रुपये तक टूटने की संभावना है
इसे भी पढ़ें 👉गेहूं की फसल में गोभ अवस्था आने पर किसान करें इस प्रोडक्ट के स्प्रे का छिड़काव, बालियां बनेगी लंबी
इसे भी पढ़ें 👉किसानों के लिए खुशखबरी, गेहूं पर मिलेगा 125 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, गेहूं का पंजीकरण हुआ आरंभ
इसे भी पढ़ें 👉गेहूं की फसल में यूरिया का उपयोग किसानों की कब तक करना चाहिए, इससे ज्यादा समय पर होगा नुकसान
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाए
नोट 👉 आज आपने जाना Sarso Teji Mandi Report (सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट 2024) किसी भी फसल का व्यापार करने से पहले एक बार अपने विवेक से व्यापार करें क्योंकि आने वाली समय में फसल और मौसम कैसा रहेगा उन पर भी तेजी मंदी काफी हद तक निर्भर करती है