नमस्कार दोस्तों भारत में क्या सोयाबीन की कीमतें 2024 में बढ़ जाएंगी, सोयाबीन तेजी मंदी रिपोर्ट, जानें पूरी खबर
सोयाबीन तेजी मंदी रिपोर्ट
कमजोर मांग और विदेशी बाज़ारो में ऊँचे उत्पादन अनुमान से सोयाबीन में गिरावट आई। बीते सप्ताह सोयाबीन के भाव में 100 से 125 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी।
ब्राजील में उत्पादन अनुमान लगातार घटाया जा रहा है। लेकिन अब भी औसतन अनुमान पिछले वर्ष के आस पास ही है। वहीं अर्जेटीना में 50 मिलियन टन से अधिक सोयाबीन उत्पादन होने का अनुमान है।
अर्जेटीना में सोयाबीन की बुवाई पूरी हो चुकी है।और मौसम भी फसल के लिए अनुकूल बनो हुआ। वहीं दूसरी तरफ ब्राजील में 5% से अधिक क्षेत्र में सोयाबीन के कटाई पूरी हो चुकी है।
ब्राज़ील और अर्जेटीना के बड़े फसल को देख सोयमील के भाव अंतराष्ट्रीय बाजार में घट रहे हैं। सोयमील के भाव लगातर घटने से भारतीय सोयमील की एक्सपोर्ट पैरिटी में नहीं है।
घरेलू् बाजार में पशु आहार की मांग भी सामान्य है जिससे सोयाबीन की क्रशिंग भी धीमी है। सरकार द्वारा खाद्य तेलों का रियायती दरो पर आयात की अवधि को एक वर्ष बढ़ा दिया है। जिससे लोकल क्रशिंग की डिमांड ढंडी पड़ेगी।
साप्ताहिक सोयाबीन तेजी मंदी रिपोर्ट
अगले महीने से सरसो की फसल भी मंडियों में आने लगेगी जिससे सोयाबीन की डिमांड सिमित रहेगी। सप्लाई डिमांड की स्थिति को देखते हुए सोयाबीन में तेजी की उम्मीद बेहद कम। महाराष्ट्र के कीर्ति प्लांट आव के चार्ट को देखें तो 4760 का सपोर्ट है। जो की इस सीज़न का बॉटम भाव भी था। 4760 के करीब से सोयाबीन में कुछ रिकवरी की उम्मीद दिख रही है। लेकिन फिलहाल 5100 से ऊपर जाने की उम्मीद भी कम हैं। व्यापार अपने विवेक से करें।
इसे भी पढ़ें 👉गेहूं की फसल में गोभ अवस्था आने पर किसान करें इस प्रोडक्ट के स्प्रे का छिड़काव, बालियां बनेगी लंबी
इसे भी पढ़ें 👉किसानों के लिए खुशखबरी, गेहूं पर मिलेगा 125 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, गेहूं का पंजीकरण हुआ आरंभ
इसे भी पढ़ें 👉गेहूं की फसल में यूरिया का उपयोग किसानों की कब तक करना चाहिए, इससे ज्यादा समय पर होगा नुकसान
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाए
नोट 👉 आज आपने जाना soyabean Teji Mandi Report (सोयाबीन तेजी मंदी रिपोर्ट 2024) किसी भी फसल का व्यापार करने से पहले एक बार अपने विवेक से व्यापार करें क्योंकि आने वाली समय में फसल और मौसम कैसा रहेगा उन पर भी तेजी मंदी काफी हद तक निर्भर करती है