Soyabean Teji Mandi Report: नमस्कार दोस्तों आप सभी का सुपर मंडी भाव वेबसाइट में आपका हार्दिक स्वागत है दोस्तों आज हम जानेंगे सोयाबीन का भविष्य क्या रहेगा 2024, सोयाबीन तेजी मंदी रिपोर्ट।
मौजूदा सीज़न में कैरी फॉरवर्ड स्टॉक और उत्पादन
पिछले वर्ष की तुलना में कम है। 24.04 लाख टन कैरी फॉरवर्ड और 118.54 लाख टन उत्पादन मिलाकर 142.58 लाख टन स्टॉक बनता है।
जबकि पिछले साल कुल स्टॉक 149.26 लाख टन था, जिसमें 25.15 लाख टन कैरी फॉरवर्ड और 124.11 लाख टन उत्पादन था। अक्टूबर में 24.04 लाख टन सोयाबीन स्टॉक उपलब्ध है, जबकि अक्टूबर 2022 में यह 25.15
लाख टन था
घटती आवक और सोया डीओसी तथा सोया तेल में
मजबूती से सोयाबीन में तेजी देखने को मिला। कीमतों को मजबूत सीबीओटी सोयाबीन वायदा भी समर्थन मिला जो ब्राजील में सूखे की चिंताओं के कारण बढ़ रहा है।
उद्योग की सामान्य धारणा यह है कि चालू सीजन में उत्पादन 100-105 लाख टन के बीच है क्योंकि असमान मानसून ने उपज को प्रभावित किया है। अल-नीनो के बढ़ते प्रभाव के कारण ब्राज़ील को भीषण गर्मी और शुष्क मौसम का सामना करना पड़ रहा है।
महाराष्ट्र कीर्ति प्लांट के रेट 180 रुपए बढ़कर 5060- 5150 हो गए। जबकि एमपी के धानुका प्लांट ने 275 रुपए रेट बढ़ाए। हमने पिछली साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा था कि आने वाले महीनों में सोयाबीन की कीमतों में
400 -500 रुपये की तेजी आ सकती है। हालाँकि, अपेक्षित समय से पहले ही कीमतें बढ़ गई हैं क्योंकि आवक में गिरावट देखी जा रही है।
अब तक 9.50 लाख बैग दैनिक आवक की उच्चतम
दैनिक आवक दर्ज की गयी जिसके बाद आवक में
गिरावट देखी जा रही है। आने वाले महीनों में सोया डीओसी निर्यात मांग की उम्मीद के चलते प्लांट सोयाबीन के भाव बढ़ा कर खरीदारी कर रहे हैं।
सोयाबीन का भाव बढ़ेगा या घटेगा
भारत का सितंबर माह में सोया डीओसी निर्यात 74.50 % बढ़कर 1.05 लाख टन हुआ। आने वाले महीनों में सोया डीऔसी की मांग में सुधार और सोया तेल की कीमतों में स्थिरता की सँभावनाओं से सोयाबीन की कीमतों को समर्थन मिलेगा।
सोयाबीन का भविष्य क्या रहेगा 2024 : चूंकि इस सीज़न में कुल स्टॉक पिछले साल की तुलना में कम है, हमारा मानना है कि आने वाले हफ्तों में कीमतें मजबूत रहेंगी। महाराष्ट्र कीर्ति प्लांट (लातूर) 5100 के रेजिस्टेंस स्तर के करीब है, जिसके ऊपर टिकने हम 5350 का स्तर देख सकते हैं। व्यापारी, स्टॉकिस्ट मौजूदा स्तरों पर स्टॉक होल्ड कर सकते हैं और कोई भी करेक्शन मिलने पर खरीदारी भी कर सकते हैं। व्यापार अपने विवेक से करें।
इसे भी पढ़ें 👉सरकार देगी किसानों को दलहन की खेती के लिए बीज पर 80% तक सब्सिडी, पूरी जानकारी
इसे भी पढ़ें 👉गेहूं की नई किस्म से सूखी जमीन में मिलेगा 20% ज्यादा उत्पादन, जानें पूरी जानकारी
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
नोट : आज आपने जाना (सोयाबीन का भविष्य क्या रहेगा 2024) सोयाबीन तेजी मंदी रिपोर्ट 2024। सरसों में तेजी आएगी क्या । व्यापार अपने विवेक से करे। किसी भी फसल में तेजी या मंदी आने वाली फसल की मांग और परिस्थितियों पर निर्भर करती है। किसी भी लाभ हानि होने पर सुपर मंडी भाव जिम्मेवार नहीं है