इस सप्ताह सोयाबीन की कीमतों में कमजोर मांग और पर्याप्त स्टॉक होने के चलते गिरावट दर्ज की गई। स्टॉकिस्ट, किसान और प्लांट्स के पास जुलाई के आरंभ में सोयाबीन 52.07 लाख टन उपलब्ध है।
सप्ताहिक सोयाबीन तेजी मंदी रिपोर्ट ( Soybean Bhav)
सोयाबीन 7.5 लाख टन की औसत क्रशिंग को देख 30 लाख टन सोयाबीन कैरी फॉरवर्ड में जाने की सम्भावना है। वहीं देशभर में 14 जुलाई तक सोयाबीन की कुल
बुवाई 79.70 लाख हेक्टेयर में हुआ है।
कृषि विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र राज्य में सोयाबीन की कुल बुवाई में अब भी 34% पीछे चल रही है। सोयाबीन की बुवाई में समय लगने से यील्ड और उत्पादन कमजोर होने का खतरा बढ़ रहा है। वही USDA की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में सोयाबीन के उत्पादन में गिरावट का अनुमान है।
मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के प्लांटों ने पिछले सप्ताह सोयाबीन की कीमतों में 100 से 150 रुपए की गिरावट
दर्ज की गयी है। सोयाबीन की बुवाई में किसानों के व्यस्त होने से आवक और बिकवाली घट सकती है।
किसान बुवाई में व्यस्त होने से सोयाबीन की आवक बिकवाली घट सकती है। सोयाबीन की कीमतों में निकट भविष्य में बड़ी तेजी की फंडामेंटल सहायक नहीं है। सोयाबीन की फसल में मौसम के दुष्प्रभाव होने और नई फसल आने की समय लगने की संभावनाओं से सीजन आने से पहले अच्छी रिकवरी देखने को संभावना है।
महाराष्ट्र कीर्ति प्लांट सोयाबीन 5100 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है। जिसके निचे होने से कीमत में और कमजोर हो सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें।
सरसों का भाव 👉 यहां पर दबाएं
गेहूं का भाव 👉 यहां पर दबाएं
मध्य प्रदेश मंडी व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़ना चाहते हैं तो 👉 यहां पर दबाएं
राजस्थान मंडी व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़े 👉 यहां पर दबाएं
हरियाणा मंडी व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़े 👉 यहां पर देखें
नोट : आज आपने जाना सप्ताहिक सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट। व्यापार अपने विवेक से करे। किसी भी फसल में तेजी या मंदी आने वाली फसल की मांग और परिस्थितियों पर निर्भर करती है। किसी भी लाभ हानि होने पर सुपर मंडी भाव जिम्मेवार नहीं है।