Weather update: गर्मी की शुरुआत के साथ-साथ देश कई स्थानों पर बारिश का अनुमान जताया गया है।मौसम विभाग के अनुसार आज, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, दक्षिण तमिलनाडु और केरल में तेज गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है ।
Weather tomorrow: देश के अधिकतर जगहों पर इस बार फरवरी महीने से ही गर्मी ने दस्तक दे दी थी।मार्च के मौसम में भी अधिक तब्दीली नहीं आई है। ज्यादातर प्रदेशों में तापमान 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है।मौसम विभाग के अनुसार, 12 मार्च यानी रविवार को गुजरात और कर्नाटक में तापमान 37 से 38 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा सकता है।हालांकि, ओडिशा,मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में तापमान 30 से 35 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
इन प्रदेशों में हो सकती है बारिश
गर्मी की शुरुआत के साथ-साथ देश के कई स्थानों पर बारिश का अनुमान जताया गया है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा,दक्षिण तमिलनाडु और केरल में तेज गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसी बीच झारखंड व वेस्ट बंगाल में ओलावृष्टि का भी आसार बताया जा रहा है।
दिल्ली के मौसम का हाल
Weather tomorrow: दिल्ली में 11,12 और 13 मार्च को आसमान में बादल छाए नजर आएंगे। इसी दौरान हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। हालांकि, इसी दौरान तेज बारिश की आशंका नहीं है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री, वहीं उच्चतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, 14 और 15 मार्च से राजधानी में तेज गरज के साथ हल्की मध्यम बारिश की आशंका व्यक्त कि गई हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और उच्चतम तापमान 34 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें 👉किसान 25 लाख तक कोई भी तरह की मशीन खरीदें आधे रेट में, आइए जानें पूरी स्कीम की जानकारी