सरसों की दैनिक आवक बढ़ने लगी है। सरसों की बढ़ी हुई कीमतों में तेल मिलो की मांग कमजोर होने से घरेलू बाजार में सरसों की कीमतों में गिरावट आई है। जयपुर में कंडीशन सरसों का भाव ₹6025 प्रति क्विंटल ₹25 कमजोर होकर बोले गए हैं। इससे पहले शनिवार को भाव में थोड़ा सुधार आया लेकिन कल सोमवार को कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
दैनिक आवक बढ़ी
साथियों आप सभी को पता होगा कि सरसों का जो एमएसपी 5450 रुपए है। वही कल भरतपुर की मंडी में 5500 भाव बोला गया जो कि एमएसबीके पास आ चुके हैं। साथियों दैनिक आवक की बात करें तो शनिवार को देश भर की सभी मंडियों में 1.50 लाख बोरी की आवक हुई, जो बढ़कर दो लाख के करीब हो चुकी है नई सरसों की आवक 50 हजार बोरी आने लगी है।
इसे भी देखें 👉गेहूं भाव में आज तेजी या गिरावट देखें सभी मंडी का भाव
व्यापारियों के मुताबिक नई फसल को देखते स्टॉकिस्टों की बिकवाली पुरानी सरसों में बढ़ी है। और साथ ही आयातित खाद्य तेलों की कीमतों में अभी बड़ी तेजी की संभावना नहीं है। देश के सभी प्रमुख उत्पादक राज्यों में मौसम साफ बना हुआ है। जिससे नई सरसों की आवक मध्य फरवरी से उत्पादक मंडियों में और बढ़ेगी।
जानकारों के अनुसार चालू रबी में सरसों की बुआई में पिछले साल की तुलना में ज्यादा हुई है। साथ ही उत्पादक मंडियों में अभी भी सरसों का बकाया स्टॉक बचा हुआ है। इसलिए सरसों की कीमतों पर अभी दबाव बना रहने की उम्मीद है। इसे भी देखें 👉 सरसों का ताजा भाव देखें
शिकागों में सुबह के सत्र में सोया तेल के दाम कमजोर खुले थे। लेकिन शाम के सत्र में मार्च वायदा अनुबंध में इसके भाव 0.07 सेंट मजबूत हुए। जयपुर में सरसों तेल एक्सपेलर और कच्ची घानी में 2 रु कमजोर होकर क्रमश 1193 रु और 1183 रु प्रति 10 किलो बोले गए हैं। इसी दौरान सरसों खल 2450 प्रति कुंटल पर स्थिर रही।
अबकी बार सरसों के भाव एमएसपी के आसपास बने रहने की उम्मीद है। व्यापार अपने विवेक से करें। क्योंकि किसी भी फसल में तेजी या मंदी आने वाली परिस्थितियों पर भी निर्भर करती है।
इसे भी पढ़ें 👉सरकारी गेहूं ई-नीलामी की तारीख आगे बढ़ी, जिससे गेहूं के भाव तेज
पशु किसान क्रेडिट कार्ड 2023 : पशुपालन के लिए मिले 4 % ब्याज पर 3 लाख रुपए तक लोन