देश में सरसों की खेती काफी बड़े स्तर पर की जाती है और सरसों की फसल में फूल भी आ चुके हैं और फसल काफी अच्छी स्थिति में खड़ी है। लेकिन हल्के आसमान में छाए बादल के चलते किसानों को एक बार चिंतित जरूर कर दिया है क्योंकि आसमान में छाए बादल के चलते सरसों की फसल में चेपा कीट लगने की ज्यादा संभावना ही हो जाती है।
रबी की फसल में मुख्यतः गेहूं के बाद सरसों और चना की बुवाई ज्यादा होती है। और चना और सरसों की खेती में ज्यादातर मौसम में अचानक आए बदलाव के चलते परेशानी देखने को मिलती है। जहां रेतली मिट्टी और बालू मिट्टी वहां पर फसल में बारिश न होने के चलते पाला जमने के चलते किसानों को सरसों की फसल में वह चना की फसल में काफी नुकसान देखने को मिलता है। वही आसमान में लगातार छाए बादल के चलते भी सरसों की फसल में चेप रोग और चने की फसल में सुंडी लगने की संभावना बढ़ जाती है।
बहुत से किसानों ने सरसों की आगे की बुवाई की थी उन फसलों में अब फूल गिरने आरंभ हो चुके हैं। और फलिया है वह आरंभ हो चुकी है। किसानों के द्वारा सरसों की फसल में सिंचाई कर दी गई है। और अब जिन क्षेत्रों में सरसों की फसल में सिंचाई नहीं हुई है। वे किसान सिंचाई कर रहे हैं।
लेकिन मौसम में अचानक तापमान कम और ज्यादा होने के चलते फसलों में कीट पतंग के होने का खतरा भी आरंभ हो जाता है।
बता दें कि कृषि विशेषज्ञ के अनुसार अगर फसल में किट रोग दिखाई दे तो रासायनिक कीटनाशकों का छिड़काव करना चाहिए और पाला पड़ने से पहले शाम के समय किस खेत की मेड़ पर धुआं भी कर सकते हैं।
पाला जमने की संभावना में क्या करें
सरसों की फसल में फूल आ चुके हैं या फूल बनकर फलिया बनने लगी है। कृषि विशेषज्ञ अर्चना बुनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्थिति में कीटों के प्रकोप का असर सरसों में ज्यादा देखने को मिलता है। इसलिए किसानों को क्यूना फोर्स आदि कीटनाशक दवा का इस्तेमाल करना चाहिए। वही किसानों को फसल में पाला जमने से बचाव हेतु डाइमिथाइल सल्फो ऑक्साइड का 0.2 प्रतिशत का फसल पर छिड़काव करें या इसके अलावा थायो यूरिया का 0.1 प्रतिशत सरसों की फसल पर स्प्रे कर सकते हैं। या शाम के समय फसल में हल्की सिंचाई भी कर सकते हैं
इसे भी पढ़ें 👉Gold Price Today: सोना चांदी ताजा भाव में आई गिरावट, खरीदने से पहले जाने ताजा रेट
इसे भी पढ़ें 👉 Rajasthan Mosam: राजस्थान प्रदेश में 6 दिन बाद नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, देखें आज और कल कैसा रहेगा मौसम
इसे भी पढ़ें 👉सरसों की फसल में मरगोजा को खत्म करें, करना होगा बस 2 स्प्रे का छिड़काव, जाने पूरी जानकारी
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं