इस बार ग्वार का सीजन शुरू हुए करीब 5 महीने का समय होने जा रहे हैं और इस अवधि में ग्वार का कुल उत्पादन का आधे से अधिक माल बाजार में आ चुका है। दैनिक आवक 15 हजार बोरी के आसपास सिमटने लगी है।
ग्वार का भाव (ग्वार भाव भविष्य 2023)
ग्वार का भाव नोहर ग्वार भाव 5400 से 5580 रु,ऐलनाबाद ग्वार भाव 4500/ 5492 रु, धामनोद ग्वार भाव 5400 रु,आदमपुर ग्वार भाव 5595 रु,सिरसा ग्वार भाव 5560 रु,जैतसर ग्वार भाव 5630/5675 रु,सादुलपुर(चूरू) ग्वार भाव 5600 रु,खाजूवाला ग्वार भाव 5500-5640 रु,रायसिंह नगर ग्वार भाव 5000/5591 रु,पीलीबंगा मंडी ग्वार भाव 5486 रु,घडसाना मंडी ग्वार भाव 5565 रु,सादुल शहर मंडी ग्वार भाव 5537 रु,सिवानी मंडी ग्वार भाव 5625 रु,संगरिया मंडी ग्वार भाव 5400 रु, श्री गंगानगर मंडी ग्वार 5567 रु,पदमपुर मंडी ग्वार भाव 5537 रु,अनूपगढ मंडी ग्वार भाव 5560 रु,हनुमानगढ़ टाउन ग्वार भाव 5510 रु प्रति क्विंटल का भाव रहा है। वायदा ncdex ग्वार गम 12000 mar -361 ओर ग्वार सीड 5680 mar -180 बड़ी गिरावट के साथ कर बंद हुआ।
जानकारों के अनुसार नई फसल के साथ गोदामों से भी सौदे हुए हैं, जिससे पर्याप्त तेजी नहीं बन पा रही है। इस साल शुरू में ही गम निर्यात में लगभग 25 प्रतिशत वृद्धि होने का अनुमान लगाया जा रहा था। जो संभवतः ठीक भी है। जनवरी और फरवरी का निर्यात भी बढ़ने की संभावना है।
ग्वार में हो रही सट्टेबाजी के कारण हाजिर मंडियों के किसानों और छोटे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है।इन गतिविधियों से हाजिर का काम करने वाले व्यापारियों में कई बार असमंजस की स्थिति विकसित होती देखी जाती है, लेकिन कुछ विशेषज्ञ लोग उनका उचित मार्गदर्शन कर रहे हैं, जिससे व्यापारी बचे हुए हैं। उत्पादन कम होने के बावजूद सट्टा कमजोर होने से कई बार व्यापारी विचलित हुए हैं।
आखिर ग्वार का भाव कब बढ़ेगा?
इसलिए विशेषज्ञों के अनुसार इस साल की पहली तिमाही के समाप्त होते अर्थात मार्च के अंत तक ग्वार में तेजी की प्रबल संभावना है। इन दिनों लगभग मंडियों में 5600 से 5700 रुपए ग्वार सीड का भाव है, जो मार्च के अंत तक 7 हजार के स्तर पर जाने की संभावनाएं जताई जा रही है। इसी तरह गम जो साढ़े 11 से 12 हजार के बीच घूम रहा है, उसमें भी 2 से 3 हजार रुपए की तेजी देखने को मिल सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें, किसी भी फसल में तेजी या गिरावट आने वाले समय की परिस्थित पर निर्भर करती है।
इसे भी देखें 👉Mustatd Price: सरसों का भाव में बढ़ती आवक से आया दबाव, सरसों का भाव कब बढ़ेगा, जानें पूरी रिपोर्ट