राजस्थान व गुजरात में पीछे नवंबर दिसंबर 2022 में जीरे बिजाई कम होने की खबरें मिली। जीरा में रिकॉर्ड तेजी घटते स्टॉक और निर्यात मांग बढ़ने से आई है।
जीरा भाव भविष्य 2023 क्या कहते हैं जानकार
राजस्थान की जयपुर जोधपुर नागौर मेड़ता जालौर किशनगढ़ बाड़मेर केकड़ी लाइन में जीरा तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले दो-तीन दिनों से जीरे के भाव में देखा जाए तो 5000 से 5500 प्रति क्विंटल की तेजी आई है। नागौर मंडी में जीरे का भाव ₹50000 प्रति क्विंटल बोले गए हैं।
उत्पादन हुआ कम
जानकारों के अनुसार राजस्थान की खपत और वितरक वाली मंडियों में भी जीरा की बढ़ती मांग आपूर्ति की पूर्ति नहीं हो पा रही। जिससे दिल्ली थोक किराना मंडी का भाव लगभग 49 से ₹50 हजार बोले गए हैं। वही उत्तर प्रदेश की गोरखपुर मंडी में 47000 से ₹54000 प्रयागराज मंडी में क्वालिटी अनुसार जीरा भाव 48000 से ₹56000 वही लखनऊ मंडी में 47600 से ₹54600 प्रति काउंटर बोला जा रहा है। देश में जहां भी जीरे की खेती होती है। वहां पर अबकी बार बारिश का मौसम रहने से उत्पादन के लिए अच्छा नहीं रहा। इन सब कारणों से जीरा में तेजी आई है।
जीरा की खेती किसानों के लिए लाभदायक
वहीं इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले किसानों को जीरा का भाव में 10 से ₹15000 प्रति कुंटल ज्यादा मिल रहा है। और अब की बार जीरा की खेती करने वाला किसान ज्यादा लाभ सिद्ध हुआ है जीरा में आई तेजी से नागौर के किसान खुश हैं।
जीरा भाव भविष्य किया है
जानकारों की माने तो यहां से जीरा में ₹50000 प्रति कुंटल के पार पहुंचने की संभावना है। जीरा की आवक 25 से 30% कमजोर है। वही जीरा की बाजार में मांग अधिक है इन सब कारणों से जीरा की डिमांड बढ़ रही है। जिससे भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
Whatsapp ग्रुप में जुड़ना चाहते हैं तो 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉 सरसों का भाव
इसे भी पढ़ें👉 गेहूं का भाव
इसे भी पढ़ें 👉Weather update: चक्रवाती बिपरजॉय का असर राजस्थान और गुजरात के अलावा कहां-कहां पर होगा, कहां किया भारी बारिश का अलर्ट
नोट :- व्यापार अपने विवेक से करे। किसी भी फसल में तेजी या मंदी आने वाली फसल की मांग और परिस्थितियों पर निर्भर करती है। किसी भी लाभ हानि होने पर सुपर मंडी भाव जिम्मेवार नहीं है।