सरसों की कीमतों में एक बार फिर तेल मिलों की मांग निकलने से घरेलू बाजार में कीमतों में तेजी दर्ज की गई जयपुर सरसों कंडीशन का भाव ₹50 प्रति क्विंटल की तेजी आकर भाव ₹5250 प्रति क्विंटल बोले गए । इस दौरान देश की सभी प्रमुख मंडियों में सरसों की दैनिक कमजोर और आवक हुई 700000 लाख बोरी की।
सरसों भाव मे तेजी
व्यापारियों से मिली जानकारी के अनुसार शिकागो मैं सोया तेल मलेशिया में पाम तेल की कीमतों में दूसरे दिन भी तेजी जारी रही। हालांकि शाम को सुबह की तुलना में तेजी कम देखने को। इस दौरान पाम तेल में कीमतों में हल्की तेजी तो वही शिकागो में शाम को हल्की गिरावट आई है।
मलेशिया पाम तेल का उत्पादन गर्म और शुष्क मौसम की स्थिति के कारण व्यापारियों के अनुसार कम होने की आशंका है। वही सरसों तेल में घरेलू बाजार में पिछले 2 दिन से गिरावट के बाद विश्व बाजार में आई तेजी से सुधार देखने को मिला।
ब्रांडेड तेल मिलों में भी लगातार दूसरे दिन घरेलू बाजार में सरसों की खरीद केंद्रों में 50 से ₹100 प्रति क्विंटल की वृद्धि की है व्यापारियों के अनुसार यहां से हल्की सी सुधार और भी बन सकता है लेकिन बड़ी तेजी की संभावना फिलहाल काम। क्योंकि उत्पादक मंडियों में सरसों की दैनिक आवक लगभग निरंतर बराबर बनी हुई है। क्योंकि चालू सीजन में उत्पादन अनुमान ज्यादा है।
काला सागर अनाज संधि 2023
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार को बताया कि काला सागर अनाज संधि रूसी चढ़ने पर विचार कर रहा है क्योंकि पश्चिमी देशों के द्वारा रूसी कृषि वस्तुओं को विश्व के बाजार में लाने के लिए अपने द्वारा किए गए वादे पर खरा नहीं उतर रही है।
जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी 965 एवं एक्सपेलर की कीमतें 955 बुधवार को लगातार दो दिनों की गिरावट के साथ 20/20 रुपए सुधार आया है। सरसों खल 2595 रुपए में 20 रूपये तेजी दर्ज किया गया।
किसान साथियों यहां से अगर हम तेजी या मंदी की बात की जाए तो मैं परियों के अनुसार यहां से हल्का सुधार और भी बन सकता है लेकिन बड़ी तेजी की संभावना फिलहाल नहीं है जैसे ही कोई अपडेट निकल कर आता है आपको हमारी वेबसाइट पर समय-समय पर जानकारी मिलती रहेगी व्यापार अपने विवेक से करें इसी भी फसल में तेजी मंदी आने वाली परिस्थितियों पर भी निर्भर करती है।
Whatsapp ग्रुप में जुड़ना चाहते हैं तो 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉 सरसों का भाव
इसे भी पढ़ें👉 गेहूं का भाव
इसे भी पढ़ें 👉Weather update: चक्रवाती बिपरजॉय का असर राजस्थान और गुजरात के अलावा कहां-कहां पर होगा, कहां किया भारी बारिश का अलर्ट