सरसों में पहला पानी और अन्य जरूरी बातें जानकर पैदावार मिलेगी ज्यादा,कहीं आप तो नहीं कर रहे गलती देखें सरसों की खेती की सही जानकारी
सिंचाई कब करें :- सरसों की जड़े 4 से 5 फुट तक गहरी चली जाती हैं | जितनी गहरी जड़े जाएं उतना अच्छा हैं | इसलिए पहला पानी लगाने में जल्दबाजी ना करें | सरसों में मुख्य रूप से दो पानी की जरूरत होती हैं | पहली सिंचाई फूल आने से पहले , जो आप 35-50 दिन पर लगा सकते हो | यह आपकी मिट्टी और क्षेत्र पर निर्भर करता हैं | दूसरी सिंचाई फली बनते समय लगाएं |
यूरिया का उपयोग :- यूरिया अपना काम दूसरे से तीसरे दिन शुरू कर देती हैं जिसका असर सात से दस दिन तक रहता हैं | यूरिया कितना काम करेंगा यह इस बात पर निर्भर करता हैं कि आपकी मिट्टी कैसी हैं और आपके डालने का तरीका क्या हैं |
हल्की मिट्टी :- इस मिट्टी के कण बड़े होते हैं ,इसलिए इसकी पानी और पोषक तत्वों को पकड़े रखने की क्षमता बहुत कम होती हैं | जिसकी वजह से पानी और पोषक तत्व जल्द ही निचे चले जाते हैं और पौधे को उपलब्ध नहीं हो पाते | इसलिए हमें यूरिया दो तीन बार कर के देनी चाहिए | अक्सर किसान साथी पानी के आगे आगे यूरिया देते हैं , जैसे ही हम पानी लगाते हैं यूरिया पानी के साथ मिल कर जल्दी निचे चली जाती हैं | कोशिश करनी चाहिए कि पानी लगाने के बाद यूरिया देनी चाहिए |
भारी मिट्टी :- इसके कण छोटे – छोटे होते हैं जिसकी वजह से आपस में चिपके रहते हैं | इसी कारण इस मिट्टी की पानी और पोषक तत्वों को पकड़े रखने की क्षमता ज्यादा होती हैं | इस मिट्टी में आप यूरिया अपनी सहुलियत के हिसाब से दे सकते हो। नोट – फूलों के समय यूरिया का प्रयोग ना करें
सल्फर का उपयोग – तेल की मात्रा का सिधा संबंध सल्फर से हैं | अगर आपने बिजाई के समय सल्फर दिया हैं तो अभी ना दें, आप 80% सल्फर बाद में दे सकते हो | यह वाला सल्फर फंजीसाइड के साथ साथ आपकी फसल को ठंड से भी बचाता हैं |
स्प्रे कब करें :- जिन किसानों की औसत 25 मन प्रति एकड़(8 कनाल ) से कम आती हैं उन्हें दो स्प्रे करने की जरूरत हैं | हम पहले भी चर्चा कर चुके हैं कि सरसों में मुख्य रूप से तना गलन (25% तक नुकसान) और सफेद रतुआ बिमारी आती हैं | इसके लिए आप नाइट्रो और फाइटर की 45वें और 65वें दिन स्प्रे करें | इनकी स्प्रे बिमारी से रोकथाम तो करेंगी ही साथ ही साथ फुलों की संख्या में भी इजाफा होगा और पैदावार बढ़ेगी |
इसे भी देखें 👉Ind vs nz:- सूर्यकुमार का तूफानी शतक। साउदी की हैट्रिक। न्यूजीलैंड को 192 का टारगेट।
अगर किसान भाइयों हमारा उत्पादन अच्छा होगा तो इनकम भी ज्यादा मिलेंगी। मेरे प्यारे किसान साथियों अब की बार सरसों 25 मन पार होनी चाहिए
इसे भी देखें👉 ग्वार 7000 के पार
इसे भी देखें👉 सरसों का भाव
इसे भी देखें 👉 नरमा कपास का भाव
इसे भी देखें 👉 धान का भाव