किसान साथियों अबकी बार किसानों के गेहूं की फसल में एक नई समस्या देखने को मिल रही है। और वह है गेहूं की फसल (Wheat Crop) में दिसंबर के महीने में ही गेहूं की बालियां निकलने आरंभ हो चुकी है। ऐसे में किसान इस बात को लेकर काफी परेशानी देखने को मिल रही है।
बता दे की गेहूं की फसल में बलिया जल्दी निकलने के बारे में कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर ओपी बिश्नोई ने दिसंबर में गेहूं की फसल में जल्दी बालियां निकलने की कुछ करण बताए गए हैं। और किसानों को गेहूं की फसल (Wheat Crop) के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। पूरी जानकारी जानने के लिए आप नीचे तक अवश्य पढ़े
गेहूं की फसल में जल्दी बालियां निकलने के प्रमुख कारण क्या है।(Wheat Crop)
Wheat Crop 2024: गेहूं की फसल में कई किसान भाइयों ने इस समस्या को देखा होगा कि दिसंबर महीने में ही गेहूं की बालियां है। वह निकल रही है। इसको लेकर कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा मुख्य कारण अल नीनो को बताया गया है। अल नीनो का प्रभाव पिछली फसल खरीफ में भी देखने को मिला और इस रबी फसल में भी देखने को मिल रहा है।
अल नीनो समुंदर में होने वाली एक ऐसी प्रक्रिया जिसके दौरान समुद्र से गर्म हवाएं हमारे देश भारत की ओर न होकर दक्षिण अमेरिका की तरफ ज्यादा है। जिसके वजह से हमारे देश में बारिश कम हो रही है। और मौसम भी इस वर्ष थोड़ा अधिक गर्म है। रात के समय में ठंड है। लेकिन दिन के समय में अधिक गर्मी होने के चलते पौधों में यह समस्या देखने को मिलती है।
जिन किसानों के द्वारा गेहूं की फसल Wheat Crop अगेती बुवाई की गई उन फसलों में यह ज्यादा समस्या देखने को मिल रही है। और जिन किसानों के द्वारा गेहूं की फसल की बुवाई समय पर किया गया। उन खेतों में यह समस्या नहीं मिली है। क्योंकि बहुत सी ऐसी किस्म है। जिन्हें अगेती बुवाई के लिए नहीं बल्कि सामान्य बुवाई के लिए ही बुवाई करना चाहिए और किसानों ने उन्हें अगेती किस्म के रूप में बुवाई करने से यह समस्या बन गई है।
गेहूं की फसल में समय से पहले बालियां निकलने के क्या नुकसान
Wheat Crop: कृषि वैज्ञानिक के अनुसार किसानों को गेहूं में इस समस्या से बहुत ज्यादा नुकसान वाली बात तो नहीं है। लेकिन अगर मौसम में आगे ठंड बनी रहती है। तो ज्यादा नुकसान नहीं होगा। अगर मौसम में आगे गर्मी और बढ़ती है तो फिर समस्या कहीं न कहीं नुकसानदायक हो सकती है।
जिन गेहूं में अभी बालियां निकल चुकी है। उनमें ज्यादा नुकसान होने की संभावना नहीं है। क्योंकि बाकी बालियां निकलेगी तो उनमें दाना अच्छा और पूरा बनेगा।
किसानों को कृषि वैज्ञानिकों की सलाह
गेहूं की फसल में जिन किसान भाइयों को यह समस्या देखने को मिल रही है। उनके लिए किसान भाई इस समस्या को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा Wheat Crop कुछ जरूरी जानकारियां दी गई है वह नीचे देखें
- गेहूं में समय-समय पर पानी दें और जमीन में पर्याप्त नहीं बनाए रखें।
- जिन गेहूं की फसल में समय से पहले बालियां निकल गई हैं। उन में सल्फर जिंक और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का समय-समय पर किसान भाई स्प्रे द्वारा छिड़काव कर दें।
- अगर मौसम में गर्मी बनी रहती है। तो फिर आपको फसल में पोटाश का भी छिड़काव स्प्रे के द्वारा जल्दी करना चाहिए।
- फसल में यूरिया का उपयोग जरूर करें। जिससे फसल में अधिक फुटाव हो।
किसान भाई दी गई इन जानकारी को पूरा करें तो इस समस्या से आवश्यक सहायता मिलेगी और मौसम में अगर गर्मी बढ़ती है तो अपनी फसल का अवश्य ध्यान रखें और समय पर सिंचाई करें।
इसे भी पढ़ें 👉किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी वाली खबर, सरकार दे रही ट्रैक्टर पर 5 लाख तक की भारी सब्सिडी, जानें योजना की जानकारी
इसे भी पढ़ें 👉नए साल पर किसानों को 30 कृषि यंत्रों पर मिलेंगी सब्सिडी, लास्ट दिनांक से पहले करें जल्द आवेदन
इसे भी पढ़ें 👉PM Kisan Yojana Update: किसानों को नए साल पर मिलेगी बड़ी खुशखबरी, पीएम किसान योजना राशि 9000 रुपए
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं