Sarso Price: बीते सप्ताह सरसों जयपुर कंडीशन की कीमत 5950 रुपए प्रति क्विंटल पर खुला। जोकि बीते शनिवार को 5850 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। यानी सरसों की कीमतों में प्रति क्विंटल ₹100 तक की गिरावट देखने को मिली है।
Sarso Bhav Me Teji Mandi Repor: सरसो की बुवाई 89.185 लाख हेक्टेयर में पूरी हुई जो पिछले वर्ष की सामना अवधि की तुलना में 2.25% अधिक है। राजस्थान और गुजरात में सरसो को बुवाई पिछड़ी है और उत्तर प्रदेश में 35% बढ़ी है। राजस्थान और गुजरात में जीरा इसबगोल और सौंफ में अधिक रुचि के चलते सरसो की बुवाई पिछले वर्ष से कमजोर है।
जीरा, सौंफ के ऊँचे भाव देख किसान इसको बुवाई बढ़ा रहे हैं। मौसम अनुकूल होने से अब तक फसल की स्थिति अच्छी है। पिछले वर्ष विकास में मुख्य चरण के मौसम ख़राब होने से सरसो का उत्पादन उम्मीद से कम हुआ था।
Sarso Bhav Me Teji Mandi Report: नवंबर महीने तक 97 लाख टन सरसो की आवक पूरी हुई। जिसमे से 81 लाख टन सरसो की क्रशिंग हो चुकी है। वहीं दिसंबर के शुरुआत में कुल मिलाकर 31 लाख टन सरसो उपलब्ध होने की रिपोर्ट मिली है।
अगले 2 से 2.5 महीने के हिसाब से सरसो का स्टॉक पर्याप्त है जिससे सप्लाई की कोई दिक्कत नहीं नजर आ रही है। पर्यात्प स्टॉक सरसो तेल और खल की ऊँचे में डिमांड कमजोर पड़ने से सरसो की तेजी अटक रही है।
सरसो तेल का अंतर सोया तेल के साथ पिछले सप्ताह के अंत में 13 रुपये किलो का था। जो इस सप्ताह बढ़कर 15 रुपये प्रति किलो हुआ। सोया और अन्य तेलों में बढ़त के बिना सरसो तेल 1100 के ऊपर टिकना मुश्किल है। सरसो में बड़ी तेजी के आसार कम लेकिन जैसे जैसे नयी फसल का समय नजदीक आएगा। तब भाव टूटने की सम्भावना है। व्यापार अपने विवेक से करें।
इसे भी पढ़ें 👉सरसों की फसल में सफेद तना गलन रोग का किसान, करें सही समय पर उपाय
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं