पिछले सप्ताह सरसों जयपुर कंडीशन का भाव 5925 से 5950 पर बंद हुआ। जो की शाम की शनिवार को 5825 से 5850 प्रति कुंतल पर बंद हुआ। बीते सप्ताह सरसों का भाव में ₹100 तक प्रति क्विंटल गिरावट रही।
सरसों तेल मांग कमजोर होने के चलते सरसों ऊंचे भाव में डिमांड अटक रही है। वही डीओसी और खल की मांग बनी रहने के चलते सरसों में गिरावट सीमित रही। अगस्त महीने में सरसो की क्रशिंग घटने का अनुमान है। एक्सपोर्ट सौदे की भरपाई करने के लिए सरसो खल की डिमांड मजबूत बताई जा रही है।
मीलों को पैरिटी नहीं बैठ रही है लेकिन जो सौदे हुए हैं उनकी डीलीवरी देने के लिए माल की शॉर्टेज हो रही है। थाईलैंड, साउथ कोरिया, थाईलैंड और वियतनाम की डिमांड अच्छी बताई जा रही है।
सरसो की दैनिक आवक के रिकॉर्ड के मुताबिक अगस्त महीने में अब तक 4.85 लाख टन सरसो की आवक हुई है। सरसो की सप्लाई डिमांड और वास्तविक रिकॉर्ड में काफी अंतर से सरसो के उत्पादन के सही आंकड़े को लेकर असमंजस है।
सरसो तेल का सोया तेल के साथ अंतर बढ़ने से सरसो तेल की मांग अटक रही है। लेकिन साल के आखरी महीनो में डिमांड मजबूत रहने से इसमें बड़ी मंदी की गुंजाइश कम है।
सरसों का भाव में तेजी या गिरावट
सरसो के सप्लाई डिमांड को देख इसमें बड़ी तेजी मंदी की आने की उम्मीद कम है। वहीं नाफेड की बिकवाली का दर सरसो में गिरावट को बढ़ा सकता है इसलिए सरसो में तेजी के लिए उत्पादन आंकड़ों में गिरावट और सोया तेल में बड़ी तेजी की जरुरत है। व्यापार अपने विवेक से करें।
इसे भी पढ़ें 👉किसानों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार कर रही पीएम किसान सम्मान निधि बढ़ाने की तैयारी
इसे भी पढ़ें 👉यूपी की योगी सरकार अब लोगों को देने जा रही फ्री एलपीजी गैस सिलेंडर
इसे भी पढ़ें 👉रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को यह गिफ्ट, इलेक्ट्रिक स्कूटर कम कीमत में शानदार फीचर्स के साथ
इसे भी पढ़ें 👉सरकार दे रही सोलर पैनल पर सब्सिडी, 20 साल तक बिजली बिल होगा जीरो, जाने पूरी खबर
Whatsapp ग्रुप में जुड़े👇👇👇
सोना चांदी का भाव 👉 यहां पर दबाएं
मंडी भाव 👉 यहां पर दबाए
ताजा खबरें 👉 यहां पर दबाएं
नोट : आज आपने जाना (Mustard Price) सरसों का भाव, सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट । व्यापार अपने विवेक से करे। किसी भी फसल में तेजी या मंदी आने वाली फसल की मांग और परिस्थितियों पर निर्भर करती है। किसी भी लाभ हानि होने पर सुपर मंडी भाव जिम्मेवार नहीं है