पिछले तीन-चार दिनों से सरसों के अंदर ₹100 से 150 रुपए प्रति क्विंटल तक की तेजी दर्ज की गई है। इस तेजी के पीछे प्रमुख कारण है विदेशी बाजारों में खाद्य तेलों में आई तेजी। जयपुर सरसों कंडीशन का भाव में शुक्रवार को ₹100 व शनिवार भाव में ₹25 की तेजी दर्ज की गई। और सरसों भाव 5350 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। लेकिन आवक कमजोर देखने को मिली दैनिक आवक 6.25 लाख की हुई है। आइए जानते है 2023 में सरसों का भाव बढ़ सकता है क्या?।
सरसों भाव में आई तेजी (Sarso Ka Bhav)
पिछले सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को सरसों जयपुर का भाव ₹500 प्रति क्विंटल पर खुला जोकि शनिवार को 5350 रुपए प्रति क्विंटल बंद हुआ। पिछले 4 दिन से लगातार विश्व खाद्य बाजारों में खाद्य तेलों कीमतों में तेजी दर्ज की गई। जिससे घरेलू बाजार में सरसों का भाव में सुधार आया है। वही अलनीनो और शुष्क मौसम के प्रभाव से मलेशिया पाम तेल के उत्पादन में गिरावट आने की आशंका बनी है। और इसके साथ साथ अमेरिका में सोयाबीन की फसल प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और जिससे बाजार में खाद्य तेलों की कीमत मजबूती मिली है।
खाद्य तेलों में आई तेजी
क्रूड पाम तेल दाम में घरेलू बाजार कोलकाता में लगभग 3.85% की तेजी आई है। सरसों तेल के दाम घरेलू बाजार में मजबूत हुए हैं। जिस कारण से ब्रांडेड तेल मिलों ने सरसों की खरीद से कीमतों 75 से 100 रुपए में तेजी दर्ज की गई।
2023 में सरसों का भाव बढ़ सकता है क्या या नहीं
अगर सरसों की कीमतों में आगे तेजी या मंदी की बात की जाए तो काफी हद तक तेजी या मंदी विदेशी बाजारों पर ही निर्भर करने वाली है। और इस वर्ष उत्पादक राज्य में सरसों का अनुमान भी अभी तक ज्यादा है और मंडियों में आवक भी लगभग बराबर बनी हुई है। जिस कारण से सरसों में हमें बड़ी तेजी की संभावनाएं नहीं है। हालांकि हल्का सुधार होना संभव है। व्यापर अपने विवेक से ही करें।
सभी मंडी में सरसों का भाव 👉 यहां पर देखें
इसे भी पढ़ें 👉फसल बीमा 2022 हुआ जारी: किसानों के लिए खुशखबरी, जाने कहां पर आया इतना राशि
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉धान के किसानों के लिए इस कंपनी के द्वारा लॉन्च किया गया नया खरपतवार नाशक दवा मिलेगी अच्छी पैदावार
नोट :- व्यापार अपने विवेक से करे। किसी भी फसल में तेजी या मंदी आने वाली फसल की मांग और परिस्थितियों पर निर्भर करती है। किसी भी लाभ हानि होने पर सुपर मंडी भाव जिम्मेवार नहीं है