मूंग की किस्म (Bansi Gold Moong Seed) में किसानों को प्रति एकड़ 14 क्विटल की पैदावार मिलेगी, इसकी जानें बुवाई कब, बीज कितना डालें अन्य पूरी जानकारी
मूंग की खेती हमारे देश में करीब सभी राज्यों में किया जाता है। और मूंग की खेती को अलग अलग समय के अनुसार किया जाता है। मूंग एक दलहनी फसल है।जिसकी बजाई लगभग फसल की बुवाई का कार्य मार्च के महीने से आरंभ जो कि जुलाई तक किया जा सकता है।
आज हम आपको एक ऐसी ही मूंग की किस्म के बारे मे बताने वाले हैं। जो किसान की इस किस्म अधिक रुचि के साथ साथ अच्छी पैदावार भी मिलती हैं। साथियों आज इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसी ही किस्म जिसे बंसी गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि यह बीते कुछ सालों से किसानों की पहली पसंद बनी हुई है। साथ ही इस Bansi Gold Moong Seed मूंग की फसल में पकने में कितना समय लगता है और इसकी बुवाई से लेकर इसकी बारे में पूरी जानकारी आप अंत तक जरूर पढ़ें।
मूंग की किस्म बंसी गोल्ड की मुख्य विशेषताएं । (Bansi Gold Moong Seed)
मूंग की इस किस्म बंसी गोल्ड (Bansi Gold Moong Seed) को साल 2021 में विकसित किया गया था। और यह किस्म फुटाव अधिक होने के साथ साथ एक कम लंबाई वाली किस्मों में से एक है। इसकी लंबाई की बात करें तो कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक यह मूंग की किस्म करीब 55 से 60 सेंटीमीटर तक होता है। बता दें कि इस किस्म में किसानों को कम पानी में अच्छी पैदावार और सभी शाखाओं में एक जैसी फलियां और फलियों में दानों की संख्या 13 से 15 रहता है। यह मूंग किस्म बंसी गोल्ड आईएफएसए सीड्स (पी) लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया है। किसानों के लिए बता दें कि यह Bansi Gold Moong Seed किस्म पीला मोजेक रोग के प्रति सहनशील होता है। इसी लिए किसान इस मूंग की किस्म को ज्यादा पसंद करते हैं।
कितना समय लगेगा बंसी गोल्ड मूंग किस्म की फसल को पकने में
किसान इस बंसी गोल्ड मूंग किस्म को दोनों सीजन यानी रबी सीजन और खरीफ सीजन में बुवाई किया जा सकता है। लेकिन किसानों की जानकारी के लिए बता दें कि इस किस्म में दोनों सीजन के पकने के समय में अंतर होता है। जो कि लगभग 5 से 10 दिन का रहता है। मूंग की इस किस्म को अधिकतम समय 60 में 70 दिन में तैयार हो जाता है।
बंसी गोल्ड मूंग किस्म की बुवाई का उचित समय क्या है
Bansi Gold Moong Seed: किसानों को मूंग की किस्म बंसी गोल्ड की बिजाई का कार्य मार्च से शुरू कर सकते हैं। जो की जुलाई तक किया जा सकता है।
बंसी गोल्ड मूंग किस्म की बुवाई में बीज कितना डालें
मार्च अप्रैल महीने में बिजाई : बंसी गोल्ड मूंग किस्म की बिजाई के समय किसानों को समय के अनुसार ही प्रयोग किया जाना चाहिए। अगर किसानों के द्वारा इस किस्म Bansi Gold Moong Seed को अपने खेत में बिजाई मार्च अप्रेल के महीने करते हैं। तो बीज की मात्रा को 12 से 14 किलोग्राम रखना चाहिए। यह मूंग की किस्म बंसी गोल्ड के लिए सही रहता है।
जून, जुलाई महीने में बिजाई : बंसी गोल्ड मूंग किस्म की बिजाई का समय अगर जून, जुलाई का महीना है। तो फिर किसानों को 6 से 7 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ की मात्रा सही रखना रहता है।
बंसी गोल्ड मूंग किस्म में प्रति एकड़ औसत उत्पादन कितना मिलता है।
बंसी गोल्ड मूंग किस्म की औसत उत्पादन प्रति एकड़ 9 से 10 क्विंटल तक मिलता है। लेकिन इस किस्म की किसानों के द्वारा अच्छे से सही देखभाल किया जाए तो इस किस्म में अधिकतम पैदावार 14 क्विंटल से बढ़ जाता है। इसके लिए किसान सही समय पर खाद डालना, खरपतवार नियंत्रण, स्प्रे करें। जिससे आपको अच्छा पैदावार मिलेगा।
इसे भी पढ़ें 👉किसानों को मछली पालन से मिलेगा कम खर्च में अधिक लाभ, मार्केट में अधिक डिमांड
इसे भी पढ़ें 👉गेहूं व जौ की फसल में तेला, चेपा (अल) के क्या लक्षण है, रोकथाम के लिए कौन सा दवा डालें
इसे भी पढ़ें 👉सरकार ने शुरू की किसानों के लिए सामूहिक नलकूप योजना, अब किसानों को सिंचाई की सभी समस्या से मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें 👉किसानों को ट्रैक्टर रोटावेटर पर मिल रही 50% तक की भारी सब्सिडी, जल्द करें आवेदन
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
नोट: आज आपने जाना मूंग की किस्म बंसी गोल्ड Bansi Gold Moong Seed के बारे में। उम्मीद है आपको इस किस्म के बारे में जानकारी प्राप्त हो गया होगा। और अधिक जानकारी हेतु आप अपने नजदीकी कृषि विशेषज्ञों से जानकारी जरूर प्राप्त करें।