पिछले सप्ताह चना दाल और बेसन में कमजोर डिमांड होने के चलते चना की कीमतों में 75 रुपए प्रति कुंतल तक गिरावट देखने को मिली। बता दे मटर का आयात खुलना से कमजोर ग्रह की के चलते चना की कीमतों में बीते 4 हफ्ते से कमजोरी का रुख रहा है।
चना और मटर के भाव अनुसार एक दूसरे के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल होते हैं। बता दे भारत में चना दाल OTR में सस्ता मिलने के चलते चना बाजार में माहौल खराब हुआ है। और व्यापार खराब माहौल होने के चलते ट्रेड में काफी नीचे की बोली लगाई है जो पास नहीं हुई।
नाफेड काफी कम क्वांटिटी में चना पास करने से सप्लाई टाइट है। लेकिन आने वाले दिनों में नाफेड कब कम भाव में चना पास करे इसलिए लेवाल अनिश्चित है। इस बीच अखबारों में खबर है की जरुरत पड़ने पर सरकार चना का आयात शुल्क भी हटा सकती है।
भारत ऑस्ट्रेलिया से ही चना का बड़ा आयात करता है। लेकिन वहां इस साल 5 लाख टन चना की फसल पैदावार होने के सरकारी अनुमान है। ऑस्ट्रेलिया की 5 लाख टन फसल में से पाकिस्तान व बांग्लादेश और दुसरे देश भी 3 से 4 लाख टन ले लेंगे।
ऑस्ट्रेलिया का चना आज की तारीख में पड़ता कम से कम 5500 के आसपास है। जो आयात शुल्क हटने पर और भी बढ़ जायेगा ऑस्ट्रेलिया का चना भारत आने की उम्मीद बिल्कुल कम ही है। क्योंकि पड़ता महँगा और उपलब्धता भी कम है।
तंज़ानिया में चना का स्टॉक लगभग लगभग समाप्त हो गया है। चना की बुआई कमजोर होने के बाद महाराष्ट्र में कई जगह पर चना में रोग लगने से नुकसान की खबर है। मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश में ही चना की पैदावार ठीक होगी महाराष्ट्र राजस्थान और दक्षिण भारत में चना की पैदावार 30% तक घट सकती है।
चने का भविष्य क्या है। चना का भाव बढ़ेगा या घटेगा, जानें चना तेजी मंदी रिपोर्ट
चना की सप्लाई टाइट है। लेकिन सरकार के पास बड़ा स्टॉक होने के साथ मटर आयात दबाव बना सकता है। हाल-फिलहाल के भावों में चना को अच्छा सपोर्ट है। लेकिन मार्च 2024 के बाद भी मटर आयात खुला रहा तो बाजार में माहौल एक बार खराब हो सकता है। चना की पैदावार की कम होग। इसमें कोई दोराय नहीं। लेकिन सरकार लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चना में तेजी रोकने के लिए सभी प्रयास करती रहेंगी। व्यापार अपने विवेक से करें।
इसे भी पढ़ें 👉साप्ताहिक सोयाबीन तेजी मंदी रिपोर्ट, सोयाबीन का भाव बढ़ेगा या घटेगा
इसे भी पढ़ें 👉 साप्ताहिक सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट, क्या सरसों अब में फिर आएगी तेजी
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
नोट : आज आपने जाना साप्ताहिक चना तेजी मंदी रिपोर्ट (चना का भाव बढ़ेगा या घटेगा 2024) चने का भविष्य क्या है। चना में तेजी आएगी क्या । व्यापार अपने विवेक से करे। किसी भी फसल में तेजी या मंदी आने वाली फसल की मांग और परिस्थितियों पर निर्भर करती है। किसी भी लाभ हानि होने पर सुपर मंडी भाव जिम्मेवार नहीं है।