Gehu Ki Kheti: रबी सीजन का आरंभ हो चुका है और अब किसानों के द्वारा सरसों और गेहूं की बुवाई का कार्य आरंभ हो चुका है हालांकि सरसों की बिजाई लगभग पूर्ण हो चुकी है और गेहूं की बिजाई अभी भी शेष है। इसलिए आज हम इस रिपोर्ट के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे, कि गेहूं की फसल में कितना पानी देना चाहिए, कब देना चाहिए।
गेहूं की खेती हमारे देश के कई राज्यों में किया जाता है मुख्यतः हरियाणा पंजाब राजस्थान उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश के साथ अन्य राज्यों में भी गेहूं की बुवाई किया जा रहा है इसलिए किसानों को गेहूं में कितना सिंचाई करना चाहिए यह जानना बहुत ही आवश्यक है।
गेहूं की फसल में कितना पानी देना चाहिए
गेहूं की फसल बोने से लेकर कटाई के बीच सामान्य तौर पर चार से लेकर 4 से 6 सिंचाई करने की आवश्यकता होती है। बता दें कि किसान के द्वारा बोई जाने वाली गेहूं की फसल में कौन सी मिट्टी है। उसे पर सिंचाई निर्भर करती है। अगर भारी मिट्टी है तो किसानों को तीन से चार बार तक अपनी फसल में पानी देना चाहिए। वही हल्की मिट्टी होने पर 5 से 6 सिंचाई करना आवश्यक है।
गेहूं की फसल में पहला पानी कब देना चाहिए
गेहूं की बुवाई करने के बाद किसानों को पहली सिंचाई के रूप में 20 से 25 दिन के बाद कर देना चाहिए। क्योंकि इससे पहले अगर गेहूं में पानी देंगे तो जो मुख्य जुड़ होती हैं उनका विकास सही नहीं होगा। इसलिए किसानों को 20 से 25 दिन के अंतराल पर ही पहली सिंचाई करना चाहिए।
गेहूं की फसल में दूसरा पानी कब देना चाहिए
किसानों को गेहूं की फसल में दूसरी सिंचाई 40 से 45 दिन के समय में कर देना चाहिए। क्योंकि इस समय गेहूं में कल का विकास होना आरंभ हो जाता है।
गेहूं की फसल में तीसरा पानी कब देना चाहिए।
गेहूं की फसल में किसानों को तीसरी सिंचाई 60 से 70 दिन के बाद करना चाहिए जब गेहूं की फसल में तानों में गांठ बनने लग जाती है। किसानों को चौथी बुवाई फसल में फूल आते समय 90 से 95 दिन के समय में करना चाहिए।
गेहूं की फसल में किसानों को पांचवी सिंचाई 105 से 110 दिन के समय जब फसल में दोनों में दूध पढ़ने लग जाए उसे समय करना चाहिए। गेहूं की फसल में आखिरी और छठी सिंचाई करीब 120 से 25 दिन के बाद जब दाना पकने लगे उसे समय करना चाहिए।
हालांकि किसानों द्वारा गेहूं की फसल जहां पर है भारी मिट्टी में बोई गई है और नमी पर्याप्त बनी हुई है तो सिंचाई कम किया जा सकता है।
किसानों के द्वारा खरीफ फसल की लेट कटाई होने के बाद बहुत से क्षेत्र में गेहूं की देरी से बुवाई होती है। उसे स्थिति में किसानों को पहली सिंचाई करीब 18 से 20 दिन के बाद कर देना चाहिए और अगली सिंचाई लगभग हर 15 से 20 दिन के बीच में करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें 👉सरसों की खेती में खाद कब और कितना डालें, जिससे मिलेगा बेहतरीन उत्पादन
इसे भी पढ़ें 👉 Gold Price Today: आज सोना चांदी में तेजी या गिरावट, जानें सोना और चांदी के ताजा दाम
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं