Mustard price: पिछले हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानि सोमवार को सरसों जयपुर कंडीशन का भाव 5825 से 5850 रुपए प्रति क्विंटल पर खुला। जो कि शनिवार की शाम को 5725 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। बीते हफ्ते में सरसों भाव में 125 रुपए प्रति क्विंटल तक कमजोर हुआ। आज आप जानेंगे सरसों में तेजी आएगी क्या, साप्ताहिक सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट
सरसों तेल और खल में आई गिरावट
सरसों तेल और खल में आई नरमी से सरसों भाव में 100 से 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिली। सरसों खल की कमजोर मांग से इस सप्ताह 100 से 125 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिली।
खाद्य तेलों में भी अंतराष्ट्रीय बाजार में गिरावट से घरेलू बाजार में सरसो तेल में 2 से 3 रुपए प्रति किलो की कमजोर हुआ। तेल की मांग कमजोर होने के चलते और अन्य तेलों में आई नरमी से सरसों तेल में दबाव आया।
सरसों की बिकवाली नाफेड के द्वारा लगातार जारी है और अब राजस्थान में बिड पास किया। नाफेड 5300 से 5524 के बीच बिकवाली कर रहा है। अब तक कुल मिलाकर नाफेड ने 4542 टन सरसो की बिकवाली पूरी की है।
सरसों एमएसपी (MSP Price) बढ़ने की संभावना
सरकार 2023-24 सीज़न के लिए सरसो की एमएसपी (सरसों MSP) को जल्दी ही जारी कर सकता है। पिछले साल सरकार ने 400 रुपये की बढ़ोतरी की जबकि इस साल सरसों एमएसपी 150-200 रुपये की बढ़ोतरी की चर्चा चल रही है।
इसे भी पढ़ें 👉आज सरसों की कीमतों में आया बदलाव, जानें ताजा भाव
अब सरसों में तेजी आएगी क्या
सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट: दिवाली के बाद सरसो की बुवाई पकड़ेगी रफ़्तार जिसके पहले बिकवाली बढ़ने से सरसो में तेजी की उम्मीद लगभग न के बराबर हो जाएगी। नाफेड की बिकवाली के साथ स्टॉकिस्ट और किसान भी बकाया स्टॉक की बिकवाली बढ़ा सकते हैं। मौजूदा स्टॉक बचे हुए महीनों की लिए पर्याप्त है वहीं तेल और खल की कमजोर मांग से क्रशिंग मांग भी सुस्त सप्लाई डिमांड के अनुसार बड़ी तेजी की उम्मीद अब धूमिल नजर आ रही है। व्यापर अपने विवेक से करें।
इसे भी पढ़ें 👉5 गेहूं की नई वैरायटी, किसान इन 5 गेहूं की किस्म को लगाकर मिलेगा ज्यादा उत्पादन और मुनाफा, पूरी जानकारी
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
नोट : आज आपने जाना (सरसों भाव भविष्य 2023) सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट 2023। सरसों में तेजी आएगी क्या । व्यापार अपने विवेक से करे। किसी भी फसल में तेजी या मंदी आने वाली फसल की मांग और परिस्थितियों पर निर्भर करती है। किसी भी लाभ हानि होने पर सुपर मंडी भाव जिम्मेवार नहीं है