सोयाबीन की नई फसल की आवक मंडी में आने लगी है। जिससे सोयाबीन की कीमत में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज आप जानेंगे अब सोयाबीन में तेजी कब आएगी, सोयाबीन तेजी मंदी रिपोर्ट 2023 आइए जानते हैं पूरी जानकारी
सोयाबीन की आवक लगातार मंडियों में बढ़ने से सोयाबीन भाव में बीते हफ्ते प्लांट डिलीवरी भाव में 100 से 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिला।
सोयाबीन की आवक बढ़ी
सितम्बर महीने के अंत तक 2.50 बोरी आवक हो
रही थी। जो कि अब बढ़कर 5.50 लाख बोरी के ऊपर दर्ज की जा रही है। अगैती फसलों की कटाई के चलते आवक में बढ़त देखने को मिल रही है जिसका आने वाले
दिनों में और दबाव बढ़ेगा।
इस साल की 26 लाख टन सोयाबीन की कैरी फॉरवर्ड फ़िलहाल सोयाबीन पर दबाव बना रहा है। सोया डीओसी की डिमांड कमजोर पड़ी है वहीं एक्सपोर्ट में पैरिटी नहीं है। इसलिए इसमें अभी और गिरावट आने का अनुमान है।
पिछले साप्ताहिक रिपोर्ट में हम ने 200 से 250 की गिरावट का अनुमान जताया था। पिछले साप्ताहिक रिपोर्ट के बाद महाराष्ट्र’ कीर्ति प्लांट के भाव इस सप्ताह 100 रुपये फिसलकर 4900 पहुंचा गया है।
सोयाबीन में तेजी कब आएगी
सोयाबीन तेजी मंदी रिपोर्ट 2023:- मौजूदा स्तरों से भी 150 से 200 का रिस्क है। जो बढ़ती आवक के चलते अक्टूबर के अंत या नवंबर के शुरुआत में दिख सकता है। आवक 10 लाख बोरी पहुंचने के बाद बॉटम बन सकता है जिसके बाद नवंबर से जनवरी के बीच 400 से 500 रुपए का अधिकतम तेजी दिख सकता है। सप्लाई और डिमांड को देखते हुए बड़ी तेजी की उम्मीद इस सीज़न भी ना करें।
इसे भी पढ़ें 👉5 गेहूं की नई वैरायटी, किसान इन 5 गेहूं की किस्म को लगाकर मिलेगा ज्यादा उत्पादन और मुनाफा, पूरी जानकारी
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
नोट : आज आपने जाना (सोयाबीन भाव भविष्य 2023) सोयाबीन तेजी मंदी रिपोर्ट 2023। सोयाबीन में तेजी कब आएगी । व्यापार अपने विवेक से करे। किसी भी फसल में तेजी या मंदी आने वाली फसल की मांग और परिस्थितियों पर निर्भर करती है। किसी भी लाभ हानि होने पर सुपर मंडी भाव जिम्मेवार नहीं है